Pulse Polio 2025 अभियान का जबलपुर में शुभारंभ.

पल्स पोलियो अभियान:

 

पल्स पोलियो अभियान:

Pulse Polio 2025पहले दिन 81 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा.#PulsePolio2025 पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने जिले में आज रविवार से प्रारंभ हुये राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीन दिनों के अतिरिक्त चरण के पहले दिन 80. 98 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। पहले दिन पोलियो की दवा पीने से छूट गए बच्चों को सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।
पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण का शुभारंभ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय में बच्चों एवं नवजात शिशुओं को पोलियो की वैक्सीन पिलाकर किया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर अभिषेक सिंह एवं रानी दुर्गावती चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ नीता पाराशर एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण में जिले में 5 वर्ष तक की आयु के 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो की वैक्सीन देने का का लक्ष्य रखा गया है।  Pulse Polio 2025अभियान के पहले दिन इन बच्चों को दवा पिलाने के लिये जिले में 2 हजार 476 पोलियो बूथ बनाये गये थे इनमें बी टाईप के 2हजार 268, सी टाइप के 78 तथा 31 मोबाइल बूथ एवं 99 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं। बरगी बांध अंतर्गत डूब क्षेत्र में मोटर वोट से वैक्सीनेटर टीम को भेजा गया।  Pulse Polio 2025अभियान के पहले दिन रविवार को 3 लाख 15 हजार 389 बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई जो कुल लक्ष्य का 80.98 है।

कलेक्टर ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ.
कलेक्टर ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी वैक्सीनेटर टीम को अभियान के पहले दिन पोलियो बूथ पर आकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने पहले दिन पोलियो वैक्सीन लेने से छूट गये बच्चों को अभियान के दूसरे दिन सोमवार 13 अक्टूबर एवं तीसरे दिन मंगलवार 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर पोलियो की वैक्सीन पिलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पोलियो की दवा पिलाने मोबाइल टीम में तैनात कर्मचारियों को दूरस्थ क्षेत्रों, श्रमिकों की बस्तियों, कंस्ट्रक्शन साइट एवं ईट भट्टा, क्रेशर आदि स्थानों पर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने विशेष ध्यान देना होगा।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने अभियान के पहले दिन करीब 81 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिये सभी पोलियो टीम को बधाई दी है। उन्होंने पोलियो टीमों से कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो दवा पीने से वंचित न रहे इसके लिए अगले दो दिनों में उन्हें कारगर रणनीति बनाकर पाँच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना होगा। Pulse Polio 2025पहले दिन 81 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा.
कलेक्टर ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ.
छूट गये बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जायेगी पोलियो की दो बूंद दवा.#CM Madhya Pradesh
#Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#PulsePolio2025
#JansamparkMP
#Jabalpur