अंतस काव्य महोत्सव का आयोजन
अंतस काव्य महोत्सव का आयोजन

- अंतस साहित्यिक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा जश्न होटल प्रेक्षागृह में अंतस काव्य महोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन शशि ने की । इस आयोजन में सारस्वत अतिथि श्री राजेंद्र मिश्रा, श्री इरफान झांस्वी विशिष्ट अतिथि श्री केके नायकर, श्री अभय तिवारी, श्री सुरेश विचित्र, श्रीमती निर्मला तिवारी, डॉ कामना कौस्तुभ ने अपनी उपस्थिति दी और अंतस संस्था की गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ जिसमें सरस्वती वंदना श्रीमती अर्चना गोस्वामी ने प्रस्तुत की।
श्री राजेश पाठक प्रवीण के दिशा दर्शन से आयोजन गरिमामय रहा और आयोजन के प्रारंभ में आपके संचालन से अतिथियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजन विनीता पैगवार विधि, श्रीमती रजनी कोठारी का रहा। आभार प्रदर्शन श्री संतोष नेमा संतोष ने किया। स्वागत उद्बोधन में संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी ने संस्था की साहित्यिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित साहित्यकारों के प्रति स्वागत उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विभिन्न चरणों में श्री यूनुस अदीब, श्रीमती मंजू गोरे, श्रीमती रचना श्रीवास्तव और समन्वयन श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ शीलू, श्रीमती अनुकंपा नायक ,श्रीमती संध्या अग्रवाल द्वारा किया गया।
मार्गदर्शक की भूमिका में डॉ छाया त्रिवेदी, श्री प्रतुल श्रीवास्तव, श्रीमती मीना भट्ट, श्रीमती अर्चना मलैया,
डॉ संध्या जैन श्रुति ,डॉ मुकुल तिवारी, डॉ शोभा सिंह, डॉ.सलमा जमाल, श्री गिरीश बिल्लौरे , इंजी.विनोद नयन, श्री विजय तिवारी किसलय , श्री सुशील श्रीवास्तव, श्री सुभाष शलभ, श्री गणेश प्रसाद प्यासा, श्री विजय जायसवाल रहे।
आयोजन समिति के सदस्यों श्री राजेश तिवारी, श्री आलोक पाठक, श्री आषुतोष तिवारी, श्रीमती सरोज संतोषी, श्री संदीप बनौधा, इंजी. जी. व्ही.अग्रवाल, श्री अभय नायक, श्रीमती निहारिका कुरवाने, श्री राकेश पैगवार, श्री मृगेंद्र नारायण सिंह श्री रमाकांत गौतम का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन में कवि मनीष तिवारी, कालीदास ताम्रकार, सुनील तोमर, अजय मिश्रा, ज्योति मिश्रा, सपना क्षिति, प्रतिमा अखिलेश श्रीवास्तव, अमर सिंह वर्मा, तरुणा खरे, प्रीति भूमिजा,
डॉ अनिल कुमार कोरी (संस्थापक)
विनीता पैगवार ‘विधि’
(निर्देशक)