कांग्रेस का भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सफल कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), जबलपुर द्वारा आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के चौथे चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Drawing Compactionप्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “भारतीय शिक्षा व्यवस्था – अतीत, वर्तमान एवं भविष्य” विषय पर अपने विचारों, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बदलते स्वरूप, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं को अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया।

कांग्रेस अध्यक्ष (शहर), सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को सामने लाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में विचार करने, प्रश्न पूछने, सृजन करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर स्वतंत्र रूप से सोचने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले चरणों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जबलपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक क्षमता को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर मिल सके।

आगामी चरण का आयोजन:
20 सितंबर 2026
समय – दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान – जानकीरमण महाविद्यालय, आगा चौक, जबलपुर
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), जबलपुर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से आगामी चरण में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us