निजी अस्पतालों,में स्टाफ की नियुक्ति के पूर्व सत्यापन अनिवार्य.

सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश

निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स में स्टाफ की नियुक्ति के पूर्व सत्यापन अनिवार्य.सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश

सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश
सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश
जिले के सभी निजी चिकित्सालयों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक सेंटरों एवं अन्य स्वास्थ्य सेंटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कर्मचारी की सेवाएं लेने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता एवं पंजीयन का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी इस निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था के संचालक को चिकित्सक, दंत चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का नियुक्ति के समय आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करनाअत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्हें संबंधित चिकित्सक या कर्मचारी का मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, डेंटल काउंसिल, मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल, पैरामेडिकल काउंसिल, होम्योपैथी काउंसिल, फार्मेसी या आयुष काउंसिल जैसे वैधानिक परिषद से उनके पंजीयन का सत्यापन करना भी सुनिश्चित करना होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि निर्देश का पालन करना प्रत्येक संस्थान संचालक की व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है। यदि बिना आवश्यक सत्यापन और वैध पंजीयन के किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है, तो इसे गंभीर अनियमितता माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित स्वास्थ्य संस्थान स्वयं उत्तरदायी होगा और उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जा सकेगी। इसके अलावा, सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भविष्य में की जाने वाली प्रत्येक नियुक्ति के दस्तावेजों को सुरक्षित रखें, ताकि मांगे जाने पर सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत किया जा सके।
Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us