रोटरी क्लब जबलपुर साउथ का 36 वां पदस्थापना समारोह संपन्न
जबलपुर। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा स्व. अरुण कांत अग्रवाल पुण्य स्मृति वर्ष में दादा वीरेंद्रपुरी आई हॉस्पिटल को ग्लोबल ग्रांट 2238230 के अंतर्गत मोबाइल यूनिट (एम्बुलेंस) जो कि मरीजों एवं उनके परिजनों को लाने ले जाने के कार्य में काम आएगी, का लोकार्पण नेत्रहीन कन्याओं द्वारा करते हुए रोटरी वर्ष 26-27 की टीम ने सेवा के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया। क्लब के 36 वें पदस्थापना समारोह के मुख्य अतिथि जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी क्लब जबलपुर साउथ की सेवा भावना की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष स्व. अरुण कांत अग्रवाल जी का स्मरण करते हुए उन्हें पीड़ित मानवता का सच्चा सेवक बताया। विशिष्ट अतिथि कीर्ति अभिलाष पांडे ने कहा कि उन्हें रोटरी के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों में सहभागी बनने पर सुखद अनुभूति होती है। सहायक प्रांतपाल इंजी. राकेश नेमा ने क्लब को सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया।पूर्व प्रांतपाल अखिल मिश्र द्वारा नवीन सदस्यों का इंडक्शन कर उनके कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराते हुए रोटरी मान्यताओं से अवगत कराया। नवनियुक्त अध्यक्ष अखिल खंडेलवाल द्वारा क्लब की गौरवशाली परंपरा अनुसार कार्य करने की भावना व्यक्त की। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी का परिचय भी सदन से कराया।निवर्तमान अध्यक्ष सारंग भिड़े ने विगत वर्ष सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। क्लब सचिव आशीष गुप्ता द्वारा आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव चौधरी एवं आभार पूर्व अध्यक्ष सीए राकेश खंडेलवाल ने व्यक्त किया। आयोजन में पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, अखिल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, अनुराग जैन गढ़ावाल, मकरंद कुलकर्णी, रोमेश डेंगरा, रवि वैश्य, मधुसूदन मोदी, नरेंद्र बत्रा, संतोष पोद्दार, राकेश गिरदोनिया, डॉ. अंकित सेठ, डॉ अर्पिता स्थापक, डॉ अपूर्वा स्थापक, एड. अपर्णा स्थापक, क्लब प्रथम महिला निशिता खंडेलवाल का सहयोग सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों के साथ-साथ अन्य क्लबों के अतिथि मौजूद रहे।


