जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खेल किसके संरक्षण मे फल फूल रहा

कांग्रेस ने उठाया सवाल—24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना

जबलपुर। बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी अगर गरीब नागरिकों को रिश्वत की मांग का सामना करना पड़े, तो यह केवल एक कर्मचारी का मामला नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जबलपुर के गजरथ नगर, गंगानगर निवासी एक गरीब ई-रिक्शा चालक से नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर ₹10,000 की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह राशि साउथ डिविजन पुरव बिजली कार्यालय में पदस्थ लाइनमैन अरुण विश्वकर्मा द्वारा मांगी जा रही थी।

इस गंभीर मामले को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने अधीक्षण अभियंता, शहर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मिशन कंपाउंड, जबलपुर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की शिकायत के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित उपलब्ध साक्ष्य भी अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

सौरभ नाटी शर्मा ने सवाल उठाया कि गरीब उपभोक्ता से खुलेआम ₹10 हजार की मांग करने का दुस्साहस आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है? क्या बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी नहीं है तो विभाग की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह विफल है और यदि जानकारी है तो यह उससे भी गंभीर मामला है।

शर्मा कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। बिजली कनेक्शन आम नागरिक की आवश्यकता है, किसी कर्मचारी की निजी कमाई का माध्यम नहीं।
कांग्रेस ने मांग की है कि संबंधित लाइनमैन को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच के दौरान उपलब्ध रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि विभाग में इस प्रकार की अवैध वसूली का नेटवर्क कहीं अन्य बिजली कार्यालय में तो संचालित नहीं हो रहा है।

सौरभ नाटी शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घंटे के भीतर यदि दोषी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस मिशन कंपाउंड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक गरीब ई-रिक्शा चालक की नहीं है, बल्कि उन तमाम आम बिजली उपभोक्ताओं की लड़ाई है जो बिजली कार्यालयों में अपने वैध काम के लिए चक्कर काटने और अवैध मांगों का सामना करने को मजबूर हैं।

सौरभ नाटी शर्मा ने कहा—
“गरीब की जेब पर डाका डालकर बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था कांग्रेस किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। बिजली विभाग को तय करना होगा कि वह गरीब उपभोक्ता के साथ खड़ा है या भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्मचारियों के साथ। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर जवाब मांगेगी।”
इस अवसर पर मौजूद रहे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, संगठन महासचिव रितेश गुप्ता, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रवेंद्र चौहान,कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मेवा लाल पटेल, हुकुम जैन, रितेश नोतनानी, कैलाश ठाकुर, अवधेश गुप्ता, पंकज निगम, संजय जैन, विशाल सोलंकी, भरत पटेल, विक्रम सिंह, राजकुमार सोनी, जग्गू जैन, मलखान पटेल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे!

Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us