समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर समरसता सेवा संगठन द्वारा “श्री गुरु चरण वंदन समारोह एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन
जबलपुर। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर समरसता सेवा संगठन जबलपुर द्वारा रात्रि 8:30 बजे से सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक में श्री गुरु चरण वंदन समारोह एवं भजन संध्या आयोजन किया गया ।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री पवन पांडे ने बताया समरसता सेवा संगठन द्वारा इस वर्ष प्रत्येक माह एक कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था इसी तारतम्य में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व संध्या पर संस्कारधानी वासियों को अपने-अपने गुरु जनों की पूजा-अर्चना एक ही स्थान पर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धर्मक्षेत्र के सभी गुरुजन समरसता सेवा संगठन के मंच पर विराजमान रहे। विधि-विधान से गुरुशक्ति का पूजन-वंदन आयोजन में आम जनों नेभी गुरुवंदन कर पुण्य लाभ वर्जित किया l साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया गया।
उन्होंने बताया गुरुपूजन के के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया , जिसमे भजन गायक प्रभु भजनो की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
समरसता सेवा संगठन द्वारा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित गुरुपूजन एवं भजन संध्या में सपरिवार पधारकर पूज्य संतजनों के श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त कर संस्कारधानी के गणमान्य नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए और सभी ने समरसता सेवा संगठन द्वारा किए जा रहे इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की l


