वैभव का डेब्यू होना तय, कप्तान हैरी ब्रुक ने सूर्यवंशी को आउट करने की बनाई रणनीति, किस प्लान के साथ उतर रही है विपक्षी टीम

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi
Debut

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई है जहां उसे विपक्षी टीम से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज (1 जुलाई) खेला जाएगा। मैच शुरू होने में अभी समय है उससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होता है तो हमने उनके खिलाफ पूरी तैयारी भी कर रखी है। वैभव के खेलने और न खेलने दोनों ही परिस्थितियों के लिए हमने रणनीति तैयार करके रखी है। भारतीय टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने को लेकर कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा हमारी पूरी टीम ने युवा बल्लेबाज को रोकने के लिए रणनीति बनाई है। उन्होंने आगे कहा “पर्दे के पीछे काफी काम किया गया है, ताकि हम यह समझ सकें कि उन्हें उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए।” ब्रूक ने संकेत दिए कि उनकी टीम वैभव के खेलने और नहीं खेलने, दोनों परिस्थितियों के लिए अपनी रणनीति तैयार रखे हुए है। आईपीएल 2026 में उन्होंने जो कारनामा किया वह किसी से छिपा नहीं है। राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वैभव ने एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबले में तूफानी पारी खेली थी। आईपीएल के 19वें सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बना कर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ओपनर्स को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू लगभग-लगभग तय है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड ने इस मैच के लिए पहले ही अपने प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। जबकि भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस आय्यर टॉस के बाद अपनी प्लेइंग-11 का एलान करेंगे। टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सुर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11 फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद

Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us