डॉक्टर शारीरिक स्वास्थ्य एवं सीए आर्थिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जरूरी

Doctor day

Doctor dayजबलपुर। रोटरी क्लब जबलपुर साउथ द्वारा परंपरा अनुसार डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर संगोष्ठी का आयोजन कर 17 डॉक्टर एवं चार सीए को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष अखिल खंडेलवाल ने डॉक्टर के ज्ञान एवं उनकी संवेदनशीलता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बुद्धि एवं उनकी सकारात्मक सोच के महत्व को प्रतिपादित करते हुए समाज के महत्वपूर्ण अंग बताया। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार वैश्य ने डॉक्टर एवं सीए की महत्ता को रेखांकित करते हुए समाज में उनकी भूमिका को जरूरी बताया। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने डॉक्टर्स डे तथा सीए राकेश खंडेलवाल ने सीए डे की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। क्लब द्वारा डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ बी के पांसे, डॉ शिरीष नायक, डॉ विनोद ताम्रकार, डॉ लोकेश पटेल, डॉ दीपक बहरानी, डॉ अंकित सेठ, डॉ मयंक जैन, डॉ पवन स्थापक, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ अर्पिता स्थापक, डॉ जन्मेजय जामदार डॉ अपूर्वा स्थापक, डॉ जयंत तन्खीवाले, डॉ विशाल मेहरा, डॉ मयूर जैन, डॉ वेदांत तथा सीए राकेश खंडेलवाल, सीए प्रद्युमन गुप्ता, सीए हर्षित खंडेलवाल एवं सीए मनीष कौशल को सम्मानित किया गया। आभार क्लब कोषाध्यक्ष डॉ अंकित सेठ ने व्यक्त किया। आयोजन में पूर्व प्रांतपाल अखिल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सारंग भिड़े, अनुराग जैन गढ़वाल, रवि वैश्य, अनंत डिके, हरीश रिझवानी, अजय चौधरी, संतोष पोद्दार, मधुसूदन मोदी, राकेश गिरदोनिया, संतोष जैन, आलोक खरे, राजय गुप्ता, उमंग अग्रवाल, प्रभव महेश्वरी, निशिता खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us