प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति चेक वितरित

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कलेक्टर कार्यालय जबलपुर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को संस्थागत ऋण, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाकौशल विकास तथा स्वरोजगार एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने योजना के माध्यम से हितग्राहियों को सशक्त बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर में हितग्राहियों को अपने व्यवसाय को सुदृढ़ करने तथा आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रदत्त ऋण का बेहतर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया

Please follow and like us:

You May Have Missed

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
X (Twitter)
Visit Us