संभागीय अध्यक्ष बने रवींद्र शर्मा, संजय मिश्रा महासचिव
जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी की अनुमति से एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनुरुद्ध पटेरिया की अनुशंसा पर जबलपुर संभागीय इकाई का पुनर्गठन किया गया है जिसमें संभागीय अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक प्रदेश टुडे के समाचार संपादक श्री रवीन्द्र शर्मा को जबलपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संभागीय महासचिव पद पर डेली बेधड़क के संपादक श्री संजय मिश्रा को नियुक्त किया गया है
संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधि मान्य पत्रकार व नर्मदा दर्पण के संपादक श्री अनिल गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
संभागीय अध्यक्ष श्री शर्मा को अधिकृत किया जाता है कि वे पंद्रह दिवस के भीतर अपने संभाग की नई कार्यकारिणी तैयार कर लें,जिसमे जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का प्रतिनिधित्व हो, संभागीय महासचिव श्री मिश्रा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गुप्ता से संभागीय इकाई गठन में सहयोग दें,


